राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे पौड़ी के अंशुमन

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 10 नवंबर (हि.स.)। जनपद पौड़ी के पाबौ क्षेत्र के छात्र अंशुमन ढौंडियाल का 70वीं राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंडर-14 बालक वर्ग की यह प्रतियोगिता 12 से 17 नवंबर तक मध्यप्रदेश के छत्तरपुर में आयोजित होगी। अंशुमन पाबौ ब्लाक के भागवत मांटेसरी जूनियर हाईस्कूल कोटा के छात्र हैं। अंशुमन के चयन पर शिक्षा विभाग व परिवार में खुशी बनी हुई है।

जिला खेल समंवयक(बेसिक) कमल उप्रेती ने बताया कि अंशुमन ने राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद 14 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में माध्यमिक स्कूलों की सब जूनियर चयनित टीम के साथ ट्रायल पर उनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। अंशुमन ग्राम पसीणा निवासी हैं। उनके पिता सुमन ढौंडियाल फार्मासिस्ट हैं।

छात्र के चयन पर जिलाशिक्षाधिकारी बेसिक अंशुल बिष्ट, खंडशिक्षाधिकारी पाबौ अमित चौहान, प्रदीप रावत, पंकज रावत, जितेंद्र राय, मातबर चौहान, स्कूल के प्रधानाध्यापक कवेंद्र नेगी ने खुशी जताई है।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774734 Articles

Share this story