ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक बारिश, गुलरभोज में 91.5 मिमी वर्षा दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक बारिश, गुलरभोज में 91.5 मिमी वर्षा दर्ज


देहरादून, 26 सितंबर (हि.स.)। उत्तराखंड में शनिवार को हुई बारिश में ऊधमसिंह नगर जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा। गुलरभोज में सर्वाधिक 91.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। काशीपुर में 89.0 और गदरपुर में 86.0 मिलीमीटर बारिश हुई।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेश की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ समन्वय बनाए रखा गया है और मौसम संबंधी चेतावनियां आम लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं, ताकि समय रहते आवश्यक सावधानी बरती जा सके।

नैनीताल जिले के कोश्याकुटोली में 87.5, नैनीताल में 78.5 और धारी में 66.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। चंपावत के पाटी में 72.5, लोहाघाट में 68.5 और चंपावत में 60.5 मिलीमीटर बारिश हुई। पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा में 65.0, लैंसडौन में 54.0 और कालागढ़ में 52.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अल्मोड़ा के जैंती में 63.0, शीतलाखेत में 61.5 और रानीखेत में 57.5 मिलीमीटर बारिश हुई।

देहरादून के निरंजनपुर में 57.0, रायवाला में 20.5 और चकराता में 18.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पिथौरागढ़ के गनाई गंगोली में 47.5, गंगोलीहाट में 46.0 और बेरीनाग में 38.0 मिलीमीटर बारिश हुई। बागेश्वर के डंगोली में 47.0, कांडा में 44.5 और लिटी में 34.0 मिलीमीटर, उत्तरकाशी के जानकी चट्टी में 43.0, गंगोत्री में 41.0 और हर्षिल में 33.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

चमोली के पोखरी में 42.0, औली में 40.0 और गौचर में 38.5 मिलीमीटर, जबकि रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में 26.0, जखोली में 25.5 और सोनप्रयाग में 25.0 मिलीमीटर बारिश हुई।हरिद्वार के खानपुर में 23.5, लक्सर में 21.5 और हरिद्वार में 19.5 मिलीमीटर तथा टिहरी गढ़वाल के चंबा में 19.5, कनाताल में 18.5 और नई टिहरी में 16.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story