वन क्षेत्रों में आग लगाने के आरोपित दो गिरफ़्तार

WhatsApp Channel Join Now

पौड़ी गढ़वाल, 27 मई (हि.स.)। जनपद में वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल सोयम वन प्रभाग की सतपुली रेंज के कल्जीखाल क्षेत्र में आग लगाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।

डीएफओ सिविल सोयम पवन नेगी ने बताया कि जंगलो मे आग लगाने के आरोप मे ग्राम फल्दा निवासी पवन कुमार व महेन्द्र सिंह को हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई। बताया कि जंगलों में आग लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वनाग्नि की किसी भी घटना की तत्काल सूचना वन विभाग को दें तथा जंगलों को आग से बचाने में सहयोग करें।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story