संतों का सानिध्य सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत : त्रिवेंद्र रावत

WhatsApp Channel Join Now
संतों का सानिध्य सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत : त्रिवेंद्र रावत

संतों का सानिध्य सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत : त्रिवेंद्र रावत

हरिद्वार, 06 सितंबर (हि.स.)। सांसद हरिद्वार एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरानंद महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर रावत ने कहा कि संत-महात्माओं का सान्निध्य जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ ही समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक समर्पण भाव से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जगद्गुरु महाराज के स्वस्थ, दीर्घायु एवं निरंतर मार्गदर्शन की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story