अखंड परशुराम अखाड़े ने किया महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को नमन

WhatsApp Channel Join Now
अखंड परशुराम अखाड़े ने किया महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को नमन


हरिद्वार, 25 दिसंबर (हि.स.)।भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के संयोजन में अखाड़े के पदाधिकारियों ने ऋषिकुल तिराहे पर स्थापित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का जीवन देश के लिए समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षा का प्रचार प्रसार किया और देश में कई काशी हिंदू विश्वविद्यालय सहित कई महाविद्यालय स्थापित किए। देश, समाज और राष्ट्र सेवा में उनका अनुकरणीय योगदान रहा। देश के युवाओं को चरित्रवान बनने में उनका महत्वपूर्ण योगदान हमेशा याद किया जाएगा। भारतीय ज्ञान, संस्कृति और आत्मसम्मान के लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। स्वतंत्रता संग्राम में भी पंडित मदन मोहन मालवीय ने निर्णायक भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, अरुण शर्मा, सुशील त्रिपाठी, मुकेश शर्मा, इंद्रपाल शर्मा, हरिनारायण त्रिपाठी, अंकित शर्मा, सुजीत, संदीप शुक्ला, मनोज शुक्ला, अरुण शुक्ला, राजीव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रंजीत कौशिक, शिलानंद ओझा, प्रमोद तिवारी, सुशील, रूद्र भारद्वाज, बालकृष्ण शास्त्री शाहिद अनेक लोग सम्मिलित हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story