आईएमए के पूर्व अधिकारियों ने शौर्य स्थल पर बलिदानी को दी श्रद्धांजलि, मनाई 52वीं वर्षगांठ

WhatsApp Channel Join Now
आईएमए के पूर्व अधिकारियों ने शौर्य स्थल पर बलिदानी को दी श्रद्धांजलि, मनाई 52वीं वर्षगांठ


आईएमए के पूर्व अधिकारियों ने शौर्य स्थल पर बलिदानी को दी श्रद्धांजलि, मनाई 52वीं वर्षगांठ


देहरादून, 16 जून (हि.स.)। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की 53वीं रेगुलर एवं 37वीं टेक्निकल कोर्स के पूर्व अधिकारियों ने मंगलवार को चीड़बाग स्थित शौर्य स्थल युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्ति की 52 वीं वर्षगांठ भी मनाई।

मुख्यालय उत्तराखंड सब एरिया की ओर से आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पूर्व अधिकारियों ने स्मारक पर पुष्पचक्र और पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को नमन किया। समारोह में कर्नल अरविंद सिंह नेगी (सेवानिवृत्त) ने पूर्व अधिकारियों की ओर से पुष्पचक्र अर्पित किया। उनके साथ ब्रिगेडियर एन.सी. भौंथियाल, ब्रिगेडियर प्रदीप सिवाच, कर्नल सी.एस. नेगी, कर्नल प्रदीप कुमार, कर्नल वाई.डी. खन्ना, कर्नल उपेंद्र सिंह, कर्नल ए.एस. बिष्ट, कर्नल डी.पी. सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल एस.पी. भारद्वाज और मेजर रवि रंदेव उपस्थित रहे।

पूर्व सैन्य अधिकारियों ने आईएमए में विकसित सैन्य परंपराओं, आपसी भाईचारे, पेशेवर मूल्यों और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी आजीवन प्रतिबद्धता को याद किया। उन्होंने कहा कि सैन्य जीवन में स्थापित संबंध और देशभक्ति की भावना सदैव प्रेरणा देती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story