कुमाऊं विवि में ‘मिशन ग्रीन’ के तहत पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
कुमाऊं विवि में ‘मिशन ग्रीन’ के तहत पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


नैनीताल, 21 अगस्त (हि.स.)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में शुक्रवार को ‘मिशन ग्रीन’ के तहत तेजपत्ता और किलमोड़ा के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. हेमवती पांडे ने तेजपत्ता और किलमोड़ा के पौधे रोपे। पौधारोपण के बाद प्रो. हेमवती पांडे ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन की सुरक्षा का आधार है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व होना चाहिए।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने पौधों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किलमोड़ा को मधुमेह नियंत्रण में लाभकारी माना जाता है,जबकि तेजपत्ता प्रमुख मसाला है और पद्म का धार्मिक महत्व है।

कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से प्रो.हेमवती पांडे को शॉल और सांस्कृतिक प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो. सुषमा टम्टा, डॉ.नवीन पांडे,विशाल बिष्ट,कमल रावत, सुनीता बिष्ट,दीपाली कोठारी, लता नितवाल,शीतल कोरंगा,भावना पांडे और सुनील जोशी सहित अन्य लोगों ने भी पौधारोपण किया।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story