गुम पर्स यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया, श्रद्धालु ने जताया आभार

WhatsApp Channel Join Now
गुम पर्स यातायात पुलिस ने खोजकर लौटाया, श्रद्धालु ने जताया आभार


नैनीताल, 03 जून (हि.स.)। कैंची धाम दर्शन के लिए आये एक श्रद्धालु का गुम हुआ पर्स नैनीताल पुलिस के यातायात कर्मियों की तत्परता से बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया गया। इस पर श्रद्धालु ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ग्राम पुवायां आलमपुर निवासी सोनू कैंची धाम मंदिर के दर्शन के लिए आये थे। इस दौरान भवाली क्षेत्र में उनका पर्स कहीं गिर गया। पर्स में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ लगभग चार हजार रुपये की धनराशि भी रखी हुई थी। यातायात ड्यूटी में तैनात मुख्य आरक्षी मनोज पंत एवं अमर सिंह ने पर्स की खोजबीन कर उसे सकुशल बरामद किया और सत्यापन के उपरांत पर्स उसके स्वामी सोनू को सौंप दिया गया।

अपना खोया हुआ पर्स तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित वापस मिलने पर सोनू ने यातायात पुलिस और नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं तत्परता की सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story