ईद-उल-जुहा पर देहरादून में रहेगा यातायात डायवर्ट

WhatsApp Channel Join Now
ईद-उल-जुहा पर देहरादून में रहेगा यातायात डायवर्ट


देहरादून, 27 मई (हि. स )। ईद-उल-जुहा (ईद) के दिन 28 मई को शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष रूट डायवर्ट प्लान लागू किया है। यह व्यवस्था प्रातः 6 बजे से सुबह 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

बुधवार को जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार बिंदाल जाने वाले यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। बिंदाल क्षेत्र की ओर से जाने वाले वाहन कैंट मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। इसी प्रकार राजपुर रोड से बिंदाल की ओर जाने वाले ट्रैफिक को घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा। और से घंटाघर आने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर कैंट क्षेत्र की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन की ओर से नमाज अदा करने के लिए आने वाले नमाजियों को घंटाघर से बिंदाल मार्ग पर जाने की अनुमति रहेगी। यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए शहर में सात प्रमुख बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story