सितम्बर माह तक परिवहन और पुलिस ने किए पचास हजार से अधिक चालान

WhatsApp Channel Join Now
सितम्बर माह तक परिवहन और पुलिस ने किए पचास हजार से अधिक चालान


नई टिहरी, 31 अक्टूबर (हि.स.)। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें विभागो ने जनवरी से सितम्बर माह तक जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं का तुलनात्मक विवरण बताया। साथ ही दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों के प्रकार, थानावार स्थिति और दुर्घटनाओं के समय संबंधी आंकड़ों की समीक्षा की गई।

शनिवार को जिला सभागार में हुई बैठक में बताया कि परिवहन विभाग ने सितंबर माह तक कुल 5155, पुलिस ने 46432 चालान की कार्रवाई की। जिले में हिट एंड रन के कोई प्रकरण दर्ज नही हुए। डीएम ने सितंबर माह में हुई चार सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में जानकारी ली। जिनमें दो दुर्घटनाएं रैश ड्राइविंग के कारण हुई थीं।

अवगत कराया गया कि बीआरओ ने एनएच पर अंधे मोड़ों पर साइनेज लगाए गए हैं। लोनिवि के एसई केएस नेगी ने बताया कि लोनिवि ने झाड़ी कटान के साथ ही विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड स्थापित किए हैं। जिलाधिकारी ने ब्रह्मानंद मोड़ पर स्लोप ट्रीटमेंट का कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। कुंभ एवं पर्यटन मार्गों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

एआरटीओ राजेंद्र बिराटिया ने बताया कि तीन मार्गों का आरटीओ ने अनुमोदन किया है। 27 मार्गों के अनुमोदन की कार्रवाई गतिमान है। मोटर यूनियन के प्रतिनिधि ने ट्रिप कार्ड एवं हिल ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित सुझाव भी रखे गए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770048 Articles

Share this story