श्रमिकों की आड़ में उपद्रव करने वाले तीन गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
श्रमिकों की आड़ में उपद्रव करने वाले तीन गिरफ्तार


देहरादून, 18 मई (हि.स.)। डिक्सन फैक्ट्री में श्रमिकों के मांगों को लेकर प्रदर्शन के दाैरान कुछ उपद्रवी लोगों ने फैक्टरी परिसर व पुलिस पर पथराव के आराेप में तीन लाेगाें काे गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में थाना सेलाकुई में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने निर्देश दिए थे। आज पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग संगठित होकर कम्पनियों व मोहल्लो में जाकर, कम्पनियों में कार्य करने वाले श्रमिकों को भड़का रहे है और काम पर जाने वाले लोगो को काम में जाने से रोकने के लिए उनके साथ जोर जबरदस्ती कर मारपीट पर उतारु हो रहे है। इनमें से कुछ पूर्व में पत्थरबाजी की घटना में भी शामिल थे। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और श्रमिकाें काे भड़काने के आराेप में सलमान पुत्र गुलशेर, तैयब पुत्र आशिक खान, अजीम पुत्र वसीम अंसारी काे गिरफ्तार कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story