डायट बड़कोट में 211 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का उत्तरा मॉड्यूल प्रशिक्षण संपन्न

WhatsApp Channel Join Now
डायट बड़कोट में 211 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का उत्तरा मॉड्यूल प्रशिक्षण संपन्न


उत्तरकाशी, 22 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के बड़कोट में स्थित डायट में 21 1कार्यक्रत्रियों को उत्तरा मॉड्यूल का दस दिवसीय प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया है। यह प्रशिक्षण जिले की आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत कार्यक्रत्रियों के लिए आयोजित किया गया था।

इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य संजीव जोशी ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 में विद्यालयी शिक्षा के शैक्षणिक ढांचे में 10+2 को परिवर्तित कर 5+3+3+4 कर दिया गया है और यह शुरूआती 5 वर्ष शिक्षा की फाउंडेशनल स्टेज है, जिसमें आंगनबाड़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है। क्यूंकि 6 वर्ष तक की आयु तक मानव मस्तिष्क का 85 फीसदी विकास हो चुका होता है। इस अवस्था के दौरान बच्चे को अधिकाधिक वैक्तिक अनुभव उपलब्ध करवाने चाहिये। प्राचार्य ने कहा कि इस वर्ष ज़िला परियोजना के माध्यम से समस्त को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्रों में जादुई पिटारा भी उपलब्ध करावाया जा रहा है। कार्यक्रम समन्वयक व डायट प्रवक्ता शान्ति रतूड़ी ने कहा कि इस प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को प्रथम बार आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान की संकल्पना से परिचित कराया गया है, ताकि बालवाटिका स्तर से ही इसके सार्थक प्रयास किये जा सकें।

इस प्रशिक्षण में जनपद के समस्त विकासखंडों से आई कुल 211 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किय। इस कार्यक्रम में मुख्य सन्दर्भदाता के रूप में बृजेश कुमार मिश्र, गोपाल राणा, टीका राम सिंह, बबीता सजवाण, एवं अजीम प्रेम जी फाउंडेशन से अवनीश, भानुप्रताप,दिनेश कोठियाल ने प्रतिभाग किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल

Share this story