खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी का शुभारंभ


नई टिहरी, 17 सितंबर (हि.स.)। खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी विधानसभा टिहरी की प्रतियोगिताओं का जाखणीधार ब्लॉक के लामरीधार मिनी स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

गुरुवार को लामरीधार में प्रतियोगिता का विधायक किशोर उपाध्याय और ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल ने शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि धामी सरकार खेल में करियर बनाने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, मंच और नई योजनाएं देकर आगे बढ़ा रही हैं।

पहले दिन अंडर-14 बालक वर्ग में 60 मीटर दौड़ में अभय रमोला प्रथम, आदित्य पेटवाल द्वितीय, 600 मीटर दौड़ में आयुष प्रथम, आरुष द्वितीय, लंबी कूद में आदित्य प्रथम, आदित्य पेटवाल द्वितीय, गोला फेंक में आयुष प्रथम, ऋषभ नेगी द्वितीय, अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सक्षम प्रथम, प्रफ्फुल द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में सुजल प्रथम, युवराज द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, पवन द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में फैजल प्रथम, प्रिंस नेगी, 1500 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, अमित द्वितीय, 3000 मीटर दौड़ में आयुष प्रथम, हिमांशु द्वितीय, लंबी कूद में सुजल प्रथम, प्रफुल्ल द्वितीय, गोला फेंक में आलविन प्रथम, अभिषेक द्वितीय, रिले दौड़ में न्याय पंचायत पांगरखाल प्रथम, नकोट रहा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, युवा कल्याण के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल, विजय हटवाल, संदीप सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाई, गजेंद्र बिष्ट, आशाराम थपलियाल, विपिन डंगवाल, मनोज नेगी, यशपाल रावत, दिनेश रावत, भरत राम बडोनी, चक्रधर भद्री, राजेंद्र डोभाल, बिजेंद्र नेगी, नरेश मोहन भट्ट, नीलम नेगी मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story