टिहरी जिले में देवप्रयाग और घनसाली विधायक ने कराई स्व गणना
नई टिहरी, 20 नवंबर (हि.स.)। जनगणना-2027 के तहत स्व गणना अभियान को आगे बढ़ाते हुए देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी और घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने स्वयं स्व गणना की प्रक्रिया पूरी किया। मास्टर ट्रेनर ने दोनों विधायकों को स्व गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराईं।
विधायक कंडारी और शाह ने जिले के सभी नागरिकों से जनगणना-2027 के तहत स्व गणना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्व गणना के माध्यम से प्रत्येक परिवार अपने सदस्यों से संबंधित आवश्यक जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है। इससे परिवार का विवरण सही,पूर्ण और व्यवस्थित रूप से उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही गणना कर्ताओं और आमजन दोनों का समय बचेगा तथा जनगणना की प्रक्रिया को अधिक सरल,सुगम और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक स्व गणना की प्रक्रिया को गंभीरता से लेकर निर्धारित समय के भीतर इसे पूरा करें। स्व गणना पहले ही कर लेने से जब गणना कर्ता घर पहुंचेंगे तो उन्हें आवश्यक विवरण उपलब्ध कराने में आसानी होगी। इससे गणना कार्य भी व्यवस्थित एवं सुचारू ढंग से संपन्न हो सकेगा। उन्होंने जिलेवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आह्वान किया।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

