जौ देई जस देई मेरा मैगा महादेव सहित दिलकश प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

WhatsApp Channel Join Now
जौ देई जस देई मेरा मैगा महादेव सहित दिलकश प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक


जौ देई जस देई मेरा मैगा महादेव सहित दिलकश प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक


जौ देई जस देई मेरा मैगा महादेव सहित दिलकश प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक


नई टिहरी, 27 नवंबर (हि.स.)। नगर पालिका नई टिहरी की ओर से आयोजित त्रिवेणी कौथिग की पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायक मंगलेश डंगवाल के नाम रही। उन्होंने देवी-देवताओं की जागर सहित अपने हिट एल्बम की दिलकश प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मंगलेश के गीत सिल्की बांद, लबरा छोरी, माया बांद पर दर्शक झूमने को मजबूर हुए। देर रात तक गीत-संगीत का दौर जारी रही। वहीं शुक्रवार शाम को पदम्श्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण प्रस्तुति देंगे।

वीरवार शाम को त्रिवेणी कौथिग की संध्या का टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेलों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ऐतिहासिक पुरानी टिहरी की संस्कृति को चिरस्थाई बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बताया कि नई टिहरी की सांस्कृतिक शून्यता को खत्म करने के लिए पालिका प्रयासरत है।

उन्होंने स्थानीय लोगों से मेले में प्रतिभाग कर सहयोग की अपील की। इसके बाद लोक गायक मंगलेश डंगवाल जैसे ही मंच पर पहुंचे, दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। मंगलेश ने गणेश स्तुति और राज-राजेश्वर जागर से संध्या का शुभारंभ किया। ज जौ देई जस देई मेरा मैगा महादेव की प्रस्तुति को दर्शकों ने जमकर सराहा।

महिलाएं इस जागर पर नृत्य करती दिखीं। मंगलेश ने नंदा राजजात, मेरी सुभागा, तांदी गीता हे सरबा, चल गैल्याणी घुमू औला, सेरा गौं की बांद माया हो, हे सरबा मेरी सरबा जैसे गीतों पर दर्शकों को देर रात तक पंडाल में जमाए रखा। इस मौके पर बीकेटीसी सदस्य दिनेश डोभाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज सजवाण, सभासद मानवेंद्र रावत, विनीत उनियाल, डॉ. प्रीति पोखरियाल, प्रवेश चौहान, आनंदमणि पैन्यूली, सतीश थपलियाल, सुरेश तोपवाल, टीटी राणा, कमल सिंह महर, टीएचडीसी के प्रबंधक मनवीर नेगी, दीपक उनियाल, शिव सिंह सजवाण, अरविंद जोशी, प्रीतम नेगी, रविंद्र रावत मौजूद थे।

स्कूल कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी चंबा विजेता

नई टिहरीः त्रिवेणी कौथिग में पहले दिन स्कूली छात्र-छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें नगर क्षेत्र सहित चंबा ब्लॉक के स्कूलों ने प्रतिभाग किया। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के टेक्निकल ऑफिशियल मनोज नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता में जीआईसी चंबा विजेता और भागीरथी विद्या सरोवर नई टिहरी की टीम उपविजेता बनी। बताया कि शुक्रवार को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसमें सभी 13 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस मौके पर निर्णायक चक्रधर भद्री, भरतराम बडोनी, दर्शन गुसाईं मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story