बेसबॉल में जीआईसी ढुंगीधार और जाखचौरा की टीमें रही विजेता

WhatsApp Channel Join Now
बेसबॉल में जीआईसी ढुंगीधार और जाखचौरा की टीमें रही विजेता


नई टिहरी, 29 सितंबर (हि.स.)। खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एससी बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता संपन्न हो गई।

बालक वर्ग में जीआईसी ढुंगीधार और बालिका वर्ग में जाखचौरा की टीम विजेता बनी। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत और प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी चक्रधर प्रसाद भद्री ने बताया कि जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर इस नए खेल में भी करियर बनाने की संभावनाओं का आकलन किया।

बालक वर्ग में जीआईसी ढुंगीधार ने जाखचौरा की टीम को 6-2 जबकि बालिका वर्ग में जाखचौरा की टीम ने ढुंगीधार को 3-2 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। सभासद विनीत उनियाल और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता का विकसित करते हैं।

सरकार और प्रशासन खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर आयोजक सचिव यजुवेंद्र चौहान, उपाध्यक्ष कमल नयन रतूड़ी, राकेश चौहान, ब्लॉक समन्वयक यशपाल रावत, बेसबॉल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष भीम लाल निराला, संरक्षक राजेंद्र डोभाल, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनोज नेगी, चंद्रमोहन अमोला मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story