पौड़ी में पूरण के ढाबे का स्वाद, दूर-दराज से आ रहे लोग

WhatsApp Channel Join Now
पौड़ी में पूरण के ढाबे का स्वाद, दूर-दराज से आ रहे लोग


पौड़ी गढ़वाल, 10 अप्रैल (हि.स.)। पौड़ी गढ़वाल के प्रेम नगर निवासी पूरण भंडारी पिछले कई वर्षों से ढाबे के माध्यम से लोगों को लजीज भोजन परोस रहे हैं। उनके हाथों का बना खाना क्षेत्र में खासा मशहूर है, जिसके चलते दूर-दराज से लोग ढाबे तक पहुंचते हैं।

खासतौर पर उनका बनाया मीट-भात लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्री भी इस पारंपरिक स्वाद का लुत्फ उठाने के लिए यहां जरूर रुकते हैं। भंडारी का कहना है कि वह हमेशा घर जैसा स्वाद और गुणवत्ता बनाए रखने की कोशिश करते हैं, यही वजह है कि उनके यहां ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है।

वर्तमान में गैस सिलिंडर की कमी के चलते वह लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रहे हैं, जिससे खाने का स्वाद और भी पारंपरिक हो जाता है। कई ग्राहक तो खासतौर पर इसी देसी अंदाज में बने खाने के लिए उनके ढाबे का रुख करते हैं। पूरण भंडारी का मानना है कि अगर पौड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में और अधिक विकसित किया जाए, तो यहां के स्थानीय व्यवसायों को बड़ा लाभ मिल सकता है और क्षेत्र की तस्वीर भी बदल सकती

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story