निर्वाण पीठाधीश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ब्रह्मलीन, संत समाज में शोक की लहर

WhatsApp Channel Join Now
निर्वाण पीठाधीश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज ब्रह्मलीन, संत समाज में शोक की लहर


74 वर्ष की आयु में दिल्ली में ली अंतिम सांस, बीकानेर में दी जाएगी समाधि

हरिद्वार, 28 नवंबर (हि.स.)। निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारती महाराज बीती रात दिल्ली में ब्रह्मलीन हो गए। वे 74 वर्ष के थे और वर्ष 2014 में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के आचार्य महामण्डलेश्वर बने थे। उनके ब्रह्मलीन होने का समाचार मिलते ही संत समाज और उनके अनुयायियों में शोक व्याप्त हो गया।

स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के निधन को संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके अनुयायियों और संतों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे आध्यात्मिक जगत की बड़ी क्षति बताया। महाराज की समाधि उनके स्थान बीकानेर में दी जाएगी। उनके ब्रह्मलीन होने से धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं अखाड़े के श्रीमहंतों, महतों, संतों ने स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर उनकों श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संत समाज के लिए अपूरर्णीय क्षति बताया। संन्यास परम्परा के अनुसार रविवार काे उनको बीकानेर स्थित उनके मठ में उन्हें समाधि दी जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784572 Articles

Share this story