गढ़वाल हिमालय में 16 से ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0

WhatsApp Channel Join Now
गढ़वाल हिमालय में 16 से ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0


देहरादून, 15 अप्रैल (हि.स.)। सेना की ओर से ‘सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0’ का आयोजन 16 से 20 अप्रैल तक उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में किया जाएगा। बद्री-केदार ट्रेल मार्ग पर चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में 113 किमी लंबा यह धीरज आधारित आयोजन संपन्न होगा।

आयोजन का उद्देश्य साहसिक खेलों के माध्यम से विरासत संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय विकास को प्रोत्साहित करना है।

इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता में पंच-केदार के तीन प्रमुख धाम कल्पेश्वर, रुद्रनाथ और तुंगनाथ को शामिल किया गया है। आयोजन में कुल 300 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे, जिनमें 200 नागरिक (पुरुष व महिलाएं) और 100 सेवा कर्मी शामिल होंगे। प्रतिभागियों के लिए विभिन्न आयु वर्गों में 14 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। पहले दिन हेलंग से कलगोट (36 किमी), दूसरे दिन कलगोट से मंडल (39 किमी) और तीसरे दिन मंडल से उखीमठ (38 किमी) तक दौड़ आयोजित की जाएगी। यह आयोजन वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सेना की राष्ट्र निर्माण और जन-सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story