डीएसबी परिसर के विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की सीएसआईआर नेट परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
डीएसबी परिसर के विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की सीएसआईआर नेट परीक्षा


नैनीताल, 11 सितंबर (हि.स.)। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान के दो विद्यार्थियों ने सीएसआईआर नेट परीक्षा में सफलता हासिल कर परिसर का नाम रोशन किया है।

वनस्पति विज्ञान की छात्रा पूजा गुप्ता, हीरा भट्ट, लता नितवाल और भावना पांडे जंतु विज्ञान विभाग के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र सूरज कुमार ने सीएसआईआर नेट में सफलता प्राप्त की है। पूजा गुप्ता ने वनस्पति विज्ञान से एमएससी की है और इससे पूर्व नेट लेक्चररशिप में भी सफलता हासिल की थी। वहीं हीरा भट्ट प्रो. अनिल बिष्ट के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं।

विद्यार्थियों की उपलब्धि पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित परिसर के शिक्षकों, शोधार्थियों और एलुमनी सेल के सदस्यों ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story