आवारा कुत्तों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण पर नगर निगम में कार्यशाला

WhatsApp Channel Join Now
आवारा कुत्तों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण पर नगर निगम में कार्यशाला


हरिद्वार, 14 मई (हि.स.)। ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया के सहयोग से गुरुवार को नगर निगम हरिद्वार में शिकायत प्रबंधन विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायतों के प्रकरण, कुत्ते के काटने अथवा रेबीज की शिकायत प्राप्त होने पर नगर निगम द्वारा किए जाने वाले आवश्यक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही समुदाय में आवारा कुत्तों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं मानवीय व्यवहार अपनाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर शिकायत प्रबंधन एवं जनजागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की कार्यक्रम में डॉ. गंभीर सिंह तलियान, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अशोक कुमार, उप वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी, श्री श्रीकांत, चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर, पर्यावरण पर्यवेक्षक, डॉ. नीरज, डॉ. बिन्नी पनौली, सुचिता रावत एवं पूजा भट्ट ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story