चाेरी की गई बाइक बरामद 

WhatsApp Channel Join Now

नई टिहरी, 18 अगस्त (हि.स.)। टिहरी जिले के अंतर्गत कैंपटी थाना पुलिस ने नैनबाग बाजार से चोरी हुई बाइक को बरामद किया है। पुलिस ने चोर को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि नैनबाग बाजार से एक बाइक 16 अगस्त की रात को चोरी हो गई थी। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि कैंपटी कोतवाली में नैनबाग बाजार से बाइक चोरी होने जाने की तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तहरीर मिलने के 24 घंटे बाद ही मोटर साइकिल बरामद कर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

उन्होंने बताया कि मोटर साइकिल चोरी के आरोप में अभियुक्त समीर उर्फ संजय थापा (19) निवासी ग्राम नागल हटनाला थाना राजपुर देहरादून को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि अभियुक्त को शीघ्र ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story