लिब्बरहेड़ी में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता, नितिन और मुख्तार ने मारी बाजी

WhatsApp Channel Join Now
लिब्बरहेड़ी में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता, नितिन और मुख्तार ने मारी बाजी


रुड़की, 23 नवंबर (हि.स.) नारसन ब्लॉक के लिब्बरहेड़ी गांव स्थित चंदगीराम सर्वजन हितकारी ओम व्यायाम शाला में उत्तराखंड राज्य स्तरीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पहलवानों ने दमखम दिखाया।

उत्तराखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. एसपी देशवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन कर पहलवानों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर केसरी पहलवान ओमवीर, संघ कोषाध्यक्ष राहुल प्रभात शर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रती कृष्णा आर्या को सम्मानित किया।

फ्री स्टाइल में 57 किग्रा में नितिन कुमार, 61 किग्रा में मोहित कुमार नौटियाल, 65 किग्रा में वासिल, 70 किग्रा में मोहित लोहान, 74 किग्रा में देव चौधरी, 79 किग्रा में शुभम, 86 किग्रा में कुणाल, 92 किग्रा में सत्यम कुमार, 97 किग्रा में अवतार सिंह और 105 किग्रा में मुख्तार अहमद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

रोमन कुश्ती में 55 किग्रा में सचिन, 60 किग्रा में अमित कुमार, 67 किग्रा में आदित्य कुमार, 72 किग्रा में अनस, 82 किग्रा में आकर्ष मिश्रा, 87 किग्रा में प्रद्युम्न, 97 किग्रा में गौरव राव और 130 किग्रा में उमंग ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान रेफरी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782079 Articles

Share this story