सट्टे की खाईबाड़ी करते आरोपित गिरफ्तार
पौड़ी गढ़वाल, 04 जून (हि.स.)। कोटद्वार पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी सर्वेश पंवार ने बताया कि कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अवैध सट्टेबाजी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपित को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपित के कब्जे से नकदी व सट्टे का एक रजिस्टर बरामद किया गया।
बताया कि पुलिस द्वारा आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी के मुताबिक जनपद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी अभियान निरंतर जारी रहेगा। पुलिस टीम में हेका करण, कानि अनुज त्यागी शामिल थे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

