एम. श्रीधर ने बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) का कार्यभार संभाला

WhatsApp Channel Join Now
एम. श्रीधर ने बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) का कार्यभार संभाला


हरिद्वार, 23 अक्टूबर (हि.स.)। सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एम. श्रीधर ने निदेशक (मानव संसाधन) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 57 वर्षीय श्रीधर इससे पहले बीएचईएल के नई दिल्ली स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे।

श्रीधर ने वर्ष 1990 में अभियंता प्रशिक्षु के रूप में बीएचईएल में अपना करियर शुरू किया था। उनके पास विनिर्माण, वाणिज्यिक परिचालन, परियोजना निष्पादन, औद्योगिक संबंध, मानव संसाधन प्रबंधन और कॉर्पोरेट नीति के क्षेत्र में 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद के सीबीआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक, जेएनटीयू हैदराबाद से सीएडीध्सीएएम में एमटेक तथा एक्सएलआरआई जमशेदपुर से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

अपने करियर के दौरान श्रीधर ने बीएचईएल की हैदराबाद इकाई और कॉर्पोरेट कार्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने विनिर्माण परिचालन, संविदा प्रबंधन, वाणिज्यिक, विपणन, उत्पादकता, योजना एवं विकास, परियोजना निष्पादन और औद्योगिक संबंधों से जुड़े दायित्व संभाले हैं। कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में उन्होंने एचआर नीतियों के निर्माण एवं क्रियान्वयन, निष्पादन प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने तथा रणनीतिक कार्मिक पहलों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765386 Articles

Share this story