पेजावर मठ के पीठाधीश्वर श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
Sep 27, 2026, 18:39 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
देहरादून, 27 सितंबर (हि.स.)। पेजावर मठ, उडुपी के पीठाधीश्वर श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ ने रविवार को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने उनका स्वागत करते हुए उनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। भेंट के दौरान भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा तथा समाज में संत परंपरा की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
----
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

