डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भावपूर्ण नमन

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भावपूर्ण नमन


हरिद्वार, 23 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, जगजीतपुर हरिद्वार में आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने के लिए संघर्ष किया और एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा दिया।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के बलिदान और प्रधानमंत्री छंतमदकतं डवकप के दृढ़ संकल्प के कारण आज धारा-370 इतिहास बन चुकी है तथा एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हुआ है।पूर्व विधायक एवं दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक थे। देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने तत्कालीन मंत्रिमंडल में केंद्रीय उद्योग मंत्री के पद का त्याग किया।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचार थे। शिक्षा, उद्योग और राष्ट्रवाद के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को देश कभी नहीं भूल सकता।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नैय्यर, विनीत जोली, अरविंद कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, सूर्यकांत सैनी, धर्मेंद्र चौधरी, लोकेश पाल, सतीश कुमार, रजनीश चौधरी, सचिन आर्य, राहुल शर्मा, संदीप प्रधान, यादराम वालिया, आकाश चौहान, विकास पावर, पंकज बागड़ी, दीपक गुप्ता, दीपांशु शर्मा, मनन सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story