ऋषिकेश व गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रैन

WhatsApp Channel Join Now
ऋषिकेश व गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रैन


हरिद्वार, 08 अप्रैल (हि.स.)। स्कूल की छुट्टियां तथा यात्रा सीजन को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर व योग नगरी ऋषिकेश के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन साप्ताहिक होगी तथा 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को योग नगरी ऋषिकेश से तथा 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को गोरखपुर से चलेगी। इस ट्रेन में ए सी,स्लीपर क्लास तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे ताकि प्रत्येक वर्ग का व्यक्ति इसमें यात्रा कर सके।

हरिद्वार रेलवे स्टेशन के आरक्षण प्रभारी एके गुप्ता के अनुसार 04316 योग नगरी ऋषिकेश-गोरखपुर समर स्पेशल ऋषिकेश से दोपहर बाद 03.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती होते हुए दूसरे दिन सुबह 06:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

04315 गोरखपुर-योग नगरी ऋषिकेश समर स्पेशल गोरखपुर से सुबह 09.00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और हरिद्वार होते हुए रात 01:30 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story