हरिद्वार में विवेचनाओं के लिए विशेष शाखा गठित, 15 अधिकारी तैनात

WhatsApp Channel Join Now
हरिद्वार में विवेचनाओं के लिए विशेष शाखा गठित, 15 अधिकारी तैनात


हरिद्वार, 22 सितंबर (हि.स.)। जनपद में लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए विशेष विवेचना शाखा का गठन किया गया है।

एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड के निर्देश पर एसएसपी नवनीत सिंह ने यह शाखा गठित की है।

इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण और लंबित मामलों की जांच को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है।

शाखा में कुल 15 अधिकारियों को तैनात किया गया है, जिसमें एक निरीक्षक, नौ उपनिरीक्षक और पांच अपर उपनिरीक्षक शामिल हैं।

शाखा प्रभारी की जिम्मेदारी निरीक्षक योगेंद्र गुसाईं को सौंपी गई है।

उनके साथ उपनिरीक्षक प्रदीप राठौर, वाजिंद्र नेगी, राहुल थापा, ध्वजवीर सिंह, नवल गुप्ता, प्रदीप कुमार, पूनम प्रजापति, रविंद्र सिंह, महीपाल सैनी और अपर उपनिरीक्षक मुकेश धीमान, अखिलेश कुमार, संदीप वर्मा, तरुण कुमार व कांता प्रसाद को नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नई शाखा विवेचनाओं की नियमित समीक्षा करेगी और संबंधित विवेचकों को मार्गदर्शन भी देगी, जिससे मामलों का त्वरित निस्तारण हो सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story