पूर्व पार्षद महबूब आलम समेत कांग्रेस के कई नेता सपा में शामिल

WhatsApp Channel Join Now
पूर्व पार्षद महबूब आलम समेत कांग्रेस के कई नेता सपा में शामिल


हल्द्वानी, 29 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी ने हल्द्वानी में सदस्यता अभियान के तहत कई लोगों को पार्टी से जोड़ा। रविवार को कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों को छोड़कर पूर्व पार्षद महबूब आलम समेत 124 लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आज़ाद नगर स्थित सपा के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नए सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। सदस्यता लेने वालों में अब्दुल रऊफ, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सुल्तान,रईस मियां,मोहम्मद रफी,आरिफ खान,आकीब मिकरानी और हम्माद मिकरानी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों से जनता का मोहभंग हो रहा है और लोग विकल्प तलाश रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के लिए तैयार किए गए घोषणा पत्र से प्रभावित होकर उत्तराखंड में भी लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी को सरकार में भागीदारी का अवसर मिला तो उत्तर प्रदेश की तर्ज पर यहां भी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कराने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में जावेद सिद्दीकी, दीपक अग्रवाल, उमैर मतीन, अरशद अय्यूब, गौरव गुप्ता, जुबैर खान, राजू सिद्दीकी, संजय कुमार, इमरान मिकरानी, मोहम्मद इकबाल, फैजान अंसारी, फरहत सिद्दीकी, नईम सैफी, अशरफ खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785172 Articles

Share this story