सैनिकों के साथ मनाया राखी का पर्व

WhatsApp Channel Join Now
सैनिकों के साथ मनाया राखी का पर्व


नैनीताल, 26 अगस्त (हि.स.)। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बुधवार, 26 अगस्त को एआईडब्यूसी यानी ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस नैनीताल की सदस्य महिलाओं ने कैंट क्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ राखी का पर्व मनाया। महिलाओं ने सैनिकों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुखद, सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और देशभक्ति, भाईचारे व सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

इस दौरान सैनिकों और महिलाओं के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ। महिलाओं ने कहा कि देश की सुरक्षा में समर्पित सैनिकों के प्रति समाज का सम्मान और कृतज्ञता सदैव बनी रहनी चाहिए। सैनिकों ने भी इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर पालिका नैनीताल की अध्यक्ष एवं एआईडब्यूसी की सदस्य डॉ. सरस्वती खेतवाल, संस्थाध्यक्ष मुन्नी तिवारी, सचिव प्रीति शर्मा, उपाध्यक्ष सावित्री सनवाल, तारा बोरा, पार्वती मेहरा, नीमा, ममता सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story