निराश्रित महिला भरण-पोषण अनुदान योजना अब मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना के नाम से संचालित होगी

WhatsApp Channel Join Now
निराश्रित महिला भरण-पोषण अनुदान योजना अब मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना के नाम से संचालित होगी


देहरादून, 27 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड सरकार ने निराश्रित महिलाओं के कल्याण और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यह कदम एकल महिलाओं को सम्मानजनक पहचान देने और उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से उठाया है।

इस संबंध में सचिव, उत्तराखंड शासन डॉ.श्रीधर बाबू अद्धांकी ने निदेशक, समाज कल्याण उत्तराखंड को पत्र भेजकर योजना के नाम में संशोधन की जानकारी दी है।

पत्र के अनुसार, निराश्रित विधवा भरण-पोषण अनुदान योजना और परित्यक्ता विवाहित महिलाओं और निराश्रित अविवाहित महिलाओं के लिए संचालित भरण-पोषण अनुदान योजना का नाम संशोधित कर मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान योजना कर दिया गया है।

राज्य सरकार का मानना है कि योजना का नया नाम एकल महिलाओं को सम्मानजनक सामाजिक पहचान देने के साथ उनके प्रति सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करेगा। इस पहल के माध्यम से निराश्रित महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784450 Articles

Share this story