नैनीताल में 11 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

WhatsApp Channel Join Now
नैनीताल में 11 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस, जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई


नैनीताल, 16 अप्रैल (हि.स.)। नैनीताल जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने में जांच आख्या के आधार पर 11 विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी हल्द्वानी की जांच रिपोर्ट के क्रम में की गई है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने हल्द्वानी के खण्ड शिक्षा अधिकारी व उप शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि नोटिसों की तामीली सुनिश्चित कर विद्यालयों से समयबद्ध स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए। प्रकरण की जानकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल जिलाधिकारी नैनीताल तथा माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय सहित संबंधित विभागों को भी प्रेषित की गई है।

नोटिस प्राप्त करने वाले विद्यालयों में लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, लक्ष्मी शिशु मंदिर,हाइलैण्डर पब्लिक स्कूल, मॉर्डन पब्लिक स्कूल तिकोनिया, विद्या पुष्प एकेडमी, क्वीन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जेम्स पब्लिक स्कूल, गुरु द्रोण पब्लिक स्कूल, निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठगोदाम, बीएलएम एकेडमी तथा सृजन स्कूल गौलापार शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग पिछले कुछ समय से जनपद में विद्यालयों के विरुद्ध पुस्तकों एवं कपड़ों आदि की खरीद अपनी पसंद की दुकानों से खरीदने का दबाव बनाने के आरोपों के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share this story