महादेव शिव त्याग, संयम, करुणा और लोक कल्याण के प्रतीक: दुर्गेश

WhatsApp Channel Join Now
महादेव शिव त्याग, संयम, करुणा और लोक कल्याण के प्रतीक: दुर्गेश


नई टिहरी, 14 सितंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय के बौराड़ी शहीद स्मारक में भव्य जल कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा शुरू हो गई। सोमवार को कथा शुरू होने से पहले सत्येश्वर मंदिर से शहीद स्मारक तक कलश यात्रा निकाली गई। जिसे माध्यम से श्रद्धालुओं ने जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

बलिदानी सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में गंगा विश्व शांति सद्भावना समिति की पहल पर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचक डॉ. दुर्गेश आचार्य महाराज ने कहा कि भगवान शिव त्याग, संयम, करुणा और लोक कल्याण के प्रतीक हैं। शिव महापुराण मनुष्य को अहंकार छोड़कर सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जल और प्रकृति का संरक्षण करना सबकी जिम्मेदारी है, क्योंकि प्रकृति की रक्षा ही जीवन की रक्षा है। शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में कथा का आयोजन नई पीढ़ी को उनके त्याग और बलिदान से परिचित कराने का माध्यम है।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राकेश राणा, महावीर प्रसाद उनियाल, टीकम सिंह चौहान, नित्यानंद बहुगुणा, गोविंद पुंडीर, नीलकंठ डिमरी, ज्येष्ठ प्रमुख विशन सिंह रांगड़, अनिता थपलियाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Share this story