ज्योतिष गुरुकुलम में शनि देव जयंती पर हुई विशेष पूजा-अर्चना

WhatsApp Channel Join Now
ज्योतिष गुरुकुलम में शनि देव जयंती पर हुई विशेष पूजा-अर्चना


हरिद्वार, 16 मई (हि.स.)। रुड़की के ज्योतिष गुरुकुलम में आज शनि जयंती के पावन अवसर पर शनि देव का विशेष पूजन कर राष्ट्र और विश्व कल्याण के लिए यज्ञ किया गया। यज्ञ में शनि मंत्र के साथ 1008 आहुतियां दी गई। शनि भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया तथा 1008 पुष्प अर्चना की गई। सैकड़ो भक्तजनों ने भाग लेकर भगवान शनि का तेल से अभिषेक किया।सात प्रकार के अनाजों का भोग लगाया गया।

इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल ने कहा कि शनि देव कर्म फल दाता हैं। ग्रहण काल में न्यायाधीश का पद भगवान शनिदेव को प्राप्त है।मनुष्य के शुभ-अशुभ कर्मों का फल देने वाले एकमात्र ग्रह शनिदेव हैं।

विशेष पूजा-अर्चना में वरिष्ठ समाजसेवी सचिन गुप्ता, पूजा गुप्ता, व्यापारी नेता सौरभ भूषण शर्मा,पूजा वर्मा,अजय गुलाटी, अमित कुमार, मोनिका, रितु वर्मा, सुलक्षणा सेमवाल, इमरान देशभक्त आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story