गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल

WhatsApp Channel Join Now
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन से संगत हुई निहाल


हरिद्वार, 29 नवंबर (हि.स.)। कनखल स्थित संत महेंद्र सिंह एनक्लेव में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दो दिन से चल रहे श्री अखंड पाठ का विधिवत समापन हुआ। इसके बाद रहिरास साहिब, जपजी साहिब के पाठ और शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया।

रागी जत्था भाई लखबीर सिंह पटियाला वाले और स्थानीय जत्थे के कुलवंत कौर, अमरजीत कौर, सिमरन कौर, , फतेहवीर सिंह, सहजदीप कौर, रणबीर सिंह, हरजीत कौर, जसप्रीत कौर और पूजा ने मधुर शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया।

इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि गुरु नानक देव ने अपने विचारों और शिक्षाओं से विश्व को अज्ञानता से दूर करने का मार्ग दिखाया। उन्होंने सभी जीवों से प्रेम करने, आपसी सौहार्द बनाए रखने और समाज में समानता स्थापित करने का संदेश दिया। गुरु नानक देव ने जाति और धर्म के भेदभाव को मिटाने के लिए लंगर प्रथा की शुरुआत की। उन्होंने ईमानदारी से मेहनत करने और मिल-बांटकर खाने की सीख दी। मानवीय समानता और भाईचारे का संदेश देने के लिए उन्होंने अनेक यात्राएं कीं और लोगों को जागरूक किया। सभी को उनके जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री नितिन गौतम, हरविंदर सिंह भाटिया, कुलदीप सिंह, विनीत हांडा, हरविंदर सिंह रिंकू, अपनिंदर कौर, महेंद्र सिंह भाटिया, अक्षय अग्रवाल, संदीप कौर, प्रमोद, तरुण मदान, सुरेंद्र सिंह, बीना चिटकरिया, प्रीतम सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785226 Articles

Share this story