गुरूवार को अधंरे में रहे गंगा-यमुना घाटी के कई गांव

WhatsApp Channel Join Now

उत्तरकाशी, 07 अगस्त (हि.स.)। जिले में लगातार हो रही बारिश लोगों को आफत बनकर टूटी है। यहां बारिश के कारण बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे यमुना घाटी की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई और बड़कोट, पुरोला, मोरी क्षेत्र के ग्रामीणों को अंधेर में ही जीवन यापन करना पड़ा। इससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि शुक्रवार दोपहर को ऊर्जा निगम ने कड़ी मशक्कत के बाद यमुना घाटी की आपूर्ति बहाल कर दी है। लेकिन डुँडा ब्लॉक के गाजणा क्षेत्र में शुक्रवार सांय तक भी आपूर्ति बहाल नही हो पाई है।

जिले में गत एक सप्ताह से निरंतर बारिश हो रही है। इससे लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

गुरूवार को भूस्खलन के तिलाड़ी रोड पर जल संस्थान की वाटर लिफ्टिंग योजना के समीप हुए भूस्खलन की चपेट में आने से ऊर्जा निगम की राजतर से बड़कोट आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते बड़कोट के साथ ही पुरोला, मोरी सहित पूरी रवांई घाटी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बड़कोट तथा पुरोला में शुक्रवार दिन तक किसी तरह से विद्युत आपूर्ति सुचारू करवाई गई। लेकिन गाजणा क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तक भी अंधेरे में डूबे हैं। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणो के फोन भी बंद पड़े हुए हैं। जिस कारण वे अपने परिजनो से संपर्क नही कर पा रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के चलते अब विद्युत आपूर्ति भी बधित होने से काफी परेशानियां बढ़ गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेन्द्र नौटियाल

Share this story