26 से सात दिवसीय त्रिवेणी कौथिग का होगा रंगारंग आगाज

WhatsApp Channel Join Now


नई टिहरी, 22 नवंबर (हि.स.)। जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्टेडियम में 26 नवम्बर से सात दिवसीय त्रिवेणी कौथिग आहूत किया जाएगा। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल प्रतियोगिताओं व विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम कराए जाएंगे।

गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी, जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण सहित कई ख्याति प्राप्त कलाकार अपने प्रस्तुति देंगे। 2 दिसम्बर को मेला संपन्न होगा।

पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बताया कि त्रिवेणी कौथिग का शुभारंभ 26 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे नगर झांकी के साथ होगा। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां नगर क्षेत्र में भ्रमण करेंगी। इसी दिन मैत्री दौड़ कराई जाएगी। पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक मंगलेश डबराल प्रस्तुति देंगे। 27 नवंबर राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप शुरू होगी, जो 28 नवंबर तक चलेगी। 27 नवंबर की शाम जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण की प्रस्तुति होगी।

28 नवंबर को दिन में पेंटिंग और स्थानीय परिधान प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शाम को सुरगंगा संगीत विद्यालय की ओर से शान-ए-टिहरी की प्रस्तुति दी जाएगी।

29 नवंबर को दिन में कैरम, शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं, शाम को स्थानीय लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। 30 नवंबर को दिन में क्विज और शाम को कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। एक दिसंबर को दिन में रंगोली प्रतियोगिता और शाम को स्थानीय लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या होगी। दो दिसंबर को लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की प्रस्तुति के साथ कौथिग का समापन होगा। रावत ने बताया कि त्रिवेणी कौथिग के सफल आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781297 Articles

Share this story