स्वयं सहायता समूह की बहनों ने राखी बिक्री से कमाए 7 लाख 15 हजार

WhatsApp Channel Join Now
स्वयं सहायता समूह की बहनों ने राखी बिक्री से कमाए 7 लाख 15 हजार


हरिद्वार, 27 अगस्त (हि.स.)।रक्षाबंधन पर्व पर महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बहनों ने जिले में 7 लाख 15 हजार रुपये की राखियां बेचीं।

जिला परियोजना प्रबंधक (रीप) संजय सक्सेना ने बताया कि डीएम मयूर दीक्षित और सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) व रीप के माध्यम से जनपद में 36 स्थानों पर स्टॉल लगाए गए।

21 से 30 अगस्त तक चल रहे इन स्टॉलों पर प्रतिदिन औसतन 4 हजार रुपये की बिक्री हो रही है। अब तक कुल 7.15 लाख रुपये की हस्तनिर्मित राखियां बिक चुकी हैं। महिलाओं के उत्पादों को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान वोकल फॉर लोकल और महिला सशक्तिकरण को मजबूत कर रहा है। समूह की महिलाएं लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हैं। जिला और विकासखंड स्तर की एनआरएलएम टीम प्रशिक्षण और विपणन में सहयोग कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story