सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

WhatsApp Channel Join Now
सचिवालय रक्षक संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित


देहरादून, 17 अगस्त (हि.स.)। उत्तराखण्ड सचिवालय रक्षक संघ के साेमवार काे हुए द्विवार्षिक चुनाव में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष और दिनेश उनियाल को महासचिव चुना गया। चुनाव सचिवालय में आयोजित आम सभा के दौरान संपन्न हुए।

मुख्य सुरक्षा अधिकारी एवं संघ के संरक्षक और मुख्य चुनाव अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट ने बताया कि नई कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। निर्वाचन में विनयपाल सिंह को अध्यक्ष, पूनम को उपाध्यक्ष और दिनेश उनियाल को महासचिव चुना गया।

राकेश रयाल और हेमा चन्द को संयुक्त सचिव व मनोज पंवार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं आशीष कुमार, नीरज कुमार, नीशू, सूचिता, विशाल और रीना नेगी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों और संघ की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story