सचिवालय क्रिकेट क्लब के चुनाव में अनिल नेगी अध्यक्ष और विनाेद शर्मा सचिव निर्वाचित

WhatsApp Channel Join Now
सचिवालय क्रिकेट क्लब के चुनाव में अनिल नेगी अध्यक्ष और विनाेद शर्मा सचिव निर्वाचित


देहरादून, 26 फरवरी (हि.स.)। सचिवालय क्रिकेट क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया। मतदानके बाद अनिल नेगी काे अध्यक्ष निर्वाचित घाेषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल नेगी ने अपनी जीत काे पूरे क्लब परिवार की जीत बताया।

गुरुवार काे मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश जोशी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी बच्ची सिंह बिष्ट की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया आयोजित की गई। जिसमें कुल 180 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के उपरांत अनिल नेगी को अध्यक्ष, अनुज शेखर को उपाध्यक्ष तथा विनोद शर्मा को सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त पवन असवाल को कोषाध्यक्ष, प्रदीप आगरी को संयुक्त सचिव एवं प्रियांशु आहूजा को मीडिया प्रभारी पद पर निर्विरोध चुना गया।

इस माैके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल नेगी ने कहा कि क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस एवं पारदर्शी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित टूर्नामेंट, प्रशिक्षण शिविर और मैत्री मैचों के आयोजन के माध्यम से सचिवालय में खेल संस्कृति को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से क्लब को एक सशक्त और अनुकरणीय संस्था के रूप में स्थापित किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story