16 से 30 नवम्बर तक चलेगा जनगणना का द्वितीय चरणः सीडीओ

WhatsApp Channel Join Now
16 से 30 नवम्बर तक चलेगा जनगणना का द्वितीय चरणः सीडीओ


नई टिहरी, 13 नवंबर (हि.स.)। सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना को प्रोत्साहित करने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। शुक्रवार को विकास भवन में हुई बैठक में सीडीओ वरूणा ने कहा कि जनगणना का द्वितीय चरण 16 से 30 नवम्बर तक चलेगा। इस स्व-गणना प्रक्रिया में सभी अधिकारी और कर्मचारी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। कार्यालयाध्यक्षों को अपने विभागों के सभी कार्मिकों की स्व-गणना के माध्यम से डेटा भरवाने को कहा गया है।

बताया कि स्व-गणना के बाद एक दिसम्बर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक फील्ड सर्वेयर घर-घर जाकर भरे गए डेटा का सत्यापन कर अंतिम रूप देने की प्रक्रिया पूरा करेंगे। इसमें कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। जो सामान्य जानकारी से संबंधित होंगे। स्पष्ट किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित की जाने वाली सभी जानकारियां गोपनीय रखी जाएंगी। सीडीओ अग्रवाल ने स्व-गणना प्रक्रिया के बारे में बताया कि मोबाइल के माध्यम से स्व-गणना का डाटा भरने के बाद एक आईडी जनरेट होगी।

जिसे संबंधित व्यक्ति सुरक्षित रूप से सेव करके रखें। बताया यह आईडी महत्वपूर्ण है। फील्ड सर्वेयर द्वारा डेटा सत्यापन के दौरान इसकी आवश्यकता होगी। अपर सांख्यिकी अधिकारी धारा सिंह ने पीपीटी के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश रतूड़ी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776353 Articles

Share this story