सर्च के दौरान एसडीआरएफ को गंग नहर में मिले दो शव

WhatsApp Channel Join Now
सर्च के दौरान एसडीआरएफ को गंग नहर में मिले दो शव


हरिद्वार, 05 जून (हि.स.)। गंग नहर में सर्चिंग के दौरान स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) ने दो शव बरामद किए हैं। इनमें से एक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

शुक्रवार को पथरी पावर हाउस क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान एसडीआरएफ द्वारा दो शव बरामद किए गए। बरामद शवों में से एक की पहचान उत्कर्ष पुत्र गंभीर सिंह, उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी राजा गार्डन, कनखल, हरिद्वार के रूप में हुई। उक्त किशोर 02 जून को सतनाम साक्षी घाट, प्रेम नगर आश्रम चौक के समीप नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया था।

दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों शवों को नदी से बाहर निकालकर आवश्यक अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिए सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story