डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

हल्द्वानी , 30 अगस्त (हि.स.)। हल्दूचौड़ चौराहे पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोड क्रॉस करते समय स्कूटी सवार युवक को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में युवक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। मृतक की पहचान कमल पांडे पुत्र पूरन पांडे, निवासी हिम्मतपुर चौमवाल, बेरीपड़ाव के रूप में बताई जा है।जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब पौने बजे के आसपास हल्दूचौड़ चौराहे पर हुआ।

कमल पांडे स्कूटी से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।दुर्घटना से संबंधित डंपर के पकड़े जाने की जानकारी आई है और हादसे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त चौराहे पर वाहनों की तेज गति के बीच पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों का दबाव रहता है। ऐसे में यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी इंतजाम बेहद जरूरी हैं।

कमल पांडे की हादसे में मौत की सूचना से हिम्मतपुर चौमवाल और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए संबंधित विभागों से ठोस और स्थायी कदम उठाने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story