ऑरेंज अलर्ट के बीच हरिद्वार और दून में शुक्रवार को स्कूल बंद

WhatsApp Channel Join Now
ऑरेंज अलर्ट के बीच हरिद्वार और दून में शुक्रवार को स्कूल बंद


देहरादून/हरिद्वार, 09 जुलाई (हि.स.)। मौसम विभाग की ओर से भारी वर्षा की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने हरिद्वार और देहरादून में 10 जुलाई को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट जारी होने के बाद जिलाधिकारी ने एहतियात के तौर पर सभी सरकारी, गैर-सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और संभावित मौसम जनित जोखिमों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।

उधर, देहरादून जिले के लिए 10 जुलाई को कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

दोनों जिलों में प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story