विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे

WhatsApp Channel Join Now
विद्यार्थियों को स्कूल बैग बांटे


नैनीताल, 02 नवंबर (हि.स.)। प्रक्रुथि रिसाईलिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सोमवार को नैनीताल के तीन विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। संस्था ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नगर पालिका ऑडिट स्कूल, नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल और वैभरली स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किए।

नगर पालिका ऑडिट स्कूल में प्रधानाचार्य रोशन आरा, ज्योति मेहरा और चम्पा आर्या की मौजूदगी में विद्यार्थियों को बैग दिए गए। नगर पालिका जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य सुशीला टम्टा के साथ आलोक जोशी, सुनीता राणा, रचना बिष्ट और सुनीता पांडे उपस्थित रहे। वहीं, वैभरली स्कूल में प्रधानाचार्य रजनी चौधरी, पुष्पा बिष्ट और केवल भट्ट की उपस्थिति में बैग वितरित किए गए।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद पड़ियार, सभासद भगवत रावत, भूपेंद्र बिष्ट, शैलेन्द्र बर्गली और संतोष कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल के लिए संस्था का आभार जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771321 Articles

Share this story