मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय दुकान से खरीदी मां के लिए साड़ी,वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय दुकान से खरीदी मां के लिए साड़ी,वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश


मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय दुकान से खरीदी मां के लिए साड़ी,वोकल फॉर लोकल का दिया संदेश


खटीमा, 15 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा में स्थानीय बाजार से खरीदारी कर वोकल फॉर लोकल अभियान को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। छठ पूजा कार्यक्रम से लौटते समय अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मेलाघाट रोड स्थित प्रदीप एंड कंपनी की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माता जी के लिए साड़ी खरीदी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकान संचालकों और स्थानीय व्यापारियों से बातचीत कर उनके कारोबार की स्थिति और व्यापारिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय प्रतिष्ठान से खरीदारी के माध्यम से छोटे कारोबारियों और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के दुकान पर पहुंचने और खरीदारी करने से दुकानदारों एवं आसपास के व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777709 Articles

Share this story