संजीव राठी ने बढ़ाया रुड़की का मान : बत्रा

WhatsApp Channel Join Now
संजीव राठी ने बढ़ाया रुड़की का मान : बत्रा


रुड़की, 05 अक्टूबर (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री एवं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने सोमवार को एथलीट संजीव राठी को उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। संजीव ने रविवार को देहरादून में आयोजित 52 किमी मैराथन में अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बत्रा ने कहा कि संजीव की उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं और इस उम्र में 18 मैराथन जीतना बड़ी उपलब्धि है।

किसान आयोग के उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि संजीव ने अपनी उपलब्धियों से रुड़की का नाम रोशन किया है। पार्षद कुलदीप तोमर ने कहा कि उन्होंने खेल के साथ उद्यमिता के क्षेत्र में भी पहचान बनाई है। संजीव राठी ने दो साल में अपना वजन 120 किलो से घटाकर 81 किलो किया और इसके बाद एथलेटिक्स में पहचान बनाई। वह अब तक 18 मैराथन जीत चुके हैं। इस अवसर पर जिम ट्रेनर अंशुल चौधरी, डॉ. मनीष सैनी, आशुतोष चौधरी, लोकेश वत्स आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story