हरिद्वार में नशे पर अंकुश लगाने की मांग, एसएसपी को ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
हरिद्वार में नशे पर अंकुश लगाने की मांग, एसएसपी को ज्ञापन


हरिद्वार, 11 सितंबर (हि.स.)। राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर से भेंट कर गली-मोहल्लों में बिक रहे अवैध नशे, जुए-सट्टे पर रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

एसएसपी ने ज्ञापन पर संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कौशिक ने कहा कि हरिद्वार विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी है, जहां कुंभ और अर्धकुंभ जैसे भव्य मेले होते हैं। यहां जन्म लेकर कार्य करना सौभाग्य है, लेकिन वर्तमान में गली-गली में अवैध नशे का कारोबार मां गंगा की नगरी को कलंकित कर रहा है और युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि गलत को देखकर मौन रहना भी अन्याय को बढ़ावा देना है।

उन्होंने तीर्थनगरी की गरिमा, पवित्रता और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए नशे के कारोबार पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा, महामंत्री विशाल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष शिवम कौशिक, महामंत्री सनी भाटिया, उपाध्यक्ष रोहित पेवल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story