नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 को लेकर तैयारियां तेज

WhatsApp Channel Join Now
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 को लेकर तैयारियां तेज


नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 को लेकर तैयारियां तेज


चमोली, 22 मई (हि. स.)। आगामी 'नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026' के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर विभागवार चर्चा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह आयोजन सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, साहसिक खेलों और वाइब्रेंट विलेज योजना को नई पहचान देने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि आयोजन के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा, संचार, पेयजल, बिजली, आवास और भोजन जैसी व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सैटेलाइट फोन एवं वैकल्पिक संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विभाग, भारतीय सेना और के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 5 से 75 किमी तक की मैराथन और माउंटेन बाइक रेस आयोजित की जाएगी। 31 मई से 2 जून तक होने वाले इस आयोजन में देश के 27 राज्यों से कुल 933 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रकाश कपरुवाण

Share this story